WELCOME TO L.I.C.T

Life Institute of Computer Technology, Bhuna

Know Us

एलआईसीटी (लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर टेक्नोलॉजी) 2011 से कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान करने वाला भूना क्षेत्र का अग्रणी संस्थान है।

LICT (Life Institute of Computer Technology) is the leading institute in the Bhuna area providing skill development training since 2011.

हमने अपने कठिन परिश्रम से ग्रामीण क्षेत्र में कंप्यूटर शिक्षा का व्यापक प्रचार-प्रसार किया है। आज का युग कंप्यूटर का युग है, इसलिए हर व्यक्ति के लिए कंप्यूटर ज्ञान अत्यंत आवश्यक है।

Through our hard work, we have widely promoted computer education in rural areas. Today is the era of computers, so computer knowledge is extremely essential for every person.

L.I.C.T मामूली शुल्क पर गुणवत्तापूर्ण कंप्यूटर शिक्षा प्रदान कराता है।

L.I.C.T provides quality computer education at nominal fees.

🎯 Mission

शिक्षा वह आधार है जो किसी व्यक्ति के जीवन को बदल सकती है। डिजिटलाइजेशन के बढ़ते युग में हमारा उद्देश्य तकनीक के माध्यम से शिक्षा को और अधिक सरल व सुलभ बनाना है ताकि छोटे से छोटे स्तर तक शिक्षा की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

Education is the foundation that can change a person's life. In the growing era of digitization, our objective is to make education simpler and more accessible through technology so that education is ensured even at the smallest level.

🌟 Vision

दूरगामी सोच के साथ हमारा लक्ष्य शिक्षा को उच्च स्तर तक पहुंचाना है। हम हर उस सोच का सम्मान करते हैं जो शिक्षा को बढ़ावा देती है और जीवन भर उससे जुड़े रहने की प्रेरणा देती है।

With far-sighted thinking, our goal is to take education to a high level. We respect every thought that promotes education and inspires to stay connected with it for life.

Director's Message

शिक्षा केवल रोजगार का साधन नहीं बल्कि सामाजिक उन्नति का माध्यम है। हम पिछले 15 वर्षों से युवाओं को शिक्षित कर रहे हैं और नई टेक्नोलॉजी के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

Education is not just a means of employment but a medium for social advancement. We have been educating youth for the past 15 years and are moving forward with new technology.

हमारा संस्थान LICT हमेशा नई तकनीकों को सीखने और सिखाने के लिए अग्रसर रहता है, वह भी अपने संस्कारों से समझौता किए बिना।

Our institute LICT is always eager to learn and teach new technologies, without compromising on our values.

– Director, L.I.C.T Bhuna

2500+

Students Trained Since 2011